बैटरियों के धमाकों से दहला जागृति विहार, 25 ई-रिक्शा जलकर राख
मेरठ, जून 27 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-5 में संचालित एक ई-रिक्शा पार्किंग एवं चार्जिंग स्टेशन पर शुक्रवार देर रात चार बैटरियों में हुए धमाकों के बाद आग लग गई। धमाकों की आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा। कुछ ही मिनटों में आग ने पार्किंग में खड़े ई-रिक्शों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 25 ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, जागृति विहार सेक्टर-5 निवासी सतपाल पेंटर हॉस्पिटल के सामने ई-रिक्शा पार्किंग एवं चार्जिंग स्टेशन संचालित करता है। यहां प्रतिदिन करीब कई ई-रिक्शा खड़े किए जाते थे। आरोप है कि वह प्रत्येक चालक से पार्किंग और चार्जिंग के नाम पर वसूलता था। शुक्रवार रात करीब दो बजे चार्जिंग के दौरान अचानक चार बैटरियों में विस्फोट हो गया। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और एक के बाद एक कई ई-रिक्शा उसकी चपेट में आ गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.