बैजू मंदिर गली : सीरियल बम ब्लास्ट की जांच
देवघर, मई 28 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बैजू मंदिर गली में बुधवार देर रात एक के बाद एक तीन बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों के चेहरे कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 11:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने बैजू मंदिर गली में ताबड़तोड़ तीन बम फेके थे। अचानक हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा था। बम की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान या हताहत होने की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.