पीलीभीत, अप्रैल 9 -- लालपुर। गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैजूनागर गांव में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ गांव के घरों के पास तक पहुंच गया। देर रात बाघ की आहट और गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। लोग पूरी रात जागकर अपने परिवार और मवेशियों की सुरक्षा करते रहे। ग्रामीणों के अनुसार आए दिन जंगली जानवर गांव और उसके आसपास देखे जा रहे हैं। जिससे खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वन विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते वन विभाग ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। वन विभाग के वन दरोगा राम भरत सिंह यादव ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल चुकी है। टीम को मौके पर भेजा है।

हिंदी हिन...