पलामू, मार्च 16 -- हरिहरगंज।‌ पलामू जिले के पिपरा प्रखंड के बभंडी पंचायत अंतर्गत बैजुआ गांव के पास में तीन डिसमिल जमीन में अवैध रूप से बने मकान को सोमवार को प्रशासन ने तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। सीओ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आम गैरमजरुआ जमीन को कुछ लोगों ने कब्जा किया था। अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।‌ इधर पीड़ित परिवारों का कहना है कि कई वर्षों से यहां रह रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...