भागलपुर, मार्च 6 -- बायपास थाना क्षेत्र के बैजानी गांव में गाली गलौज कर गोली फायरिंग करने का मामला में केस दर्ज किया गया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। बैजानी निवासी सुजीत कुमार झा ने थाना में दिए आवेदन में बैजानी गांव के ही कुमार प्रवीण तिवारी, अमित कुमार पर घर के समीप आकर गाली गलौज और फायरिंग का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को एक खोखा भी सुपुर्द किया है। बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया।मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.