भागलपुर, मार्च 12 -- बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत के बैजानी गांव में बुधवार को नीति आयोग की टीम ने योजनाओं का औचक निरीक्षण करते हुए जांच की। लगभग गांव में सभी विकास कार्यों का दो घंटे तक जांच किया। उसके बाद सबसे पहले वहां नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन, हाई स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र, मध्य विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगहों का जांच किया। संबंधित विद्यालय के शिक्षक, स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक सहित अन्य लोगों से जानकारी ली। उसके बाद पंचायत सरकार भवन में पदाधिकारी के साथ बैठक कर अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर नीति आयोग की टीम के साथ भागलपुर के डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, जगदीशपुर बीडीओ अमित कुमार, बैजानी पंचायत के मुखिया नवल किशोर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.