भागलपुर, अप्रैल 8 -- बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी काली मंदिर से सोमवार की देर रात दानपेटी चोरी कर ली गई। मंदिर के पास हनुमान जी का भी मंदिर है। रूम का ताला तोड़ा गया, हालांकि इसको लेकर मंदिर प्रबंधक द्वारा थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच करने के लिए पहुंची। ग्रामीणों को आशंका है कि नशेड़ियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया होगा। बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि दानपेटी की चोरी की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...