भागलपुर, जनवरी 11 -- बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय बैजानी में चार दिवसीय संचालित प्रथम सोपान स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागियों के लिए शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। दीक्षांत समारोह विद्यालय प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में किया गया। प्रधान मुकेश कुमार आजाद, जिला प्रशिक्षक, भारत स्काउट और गाइड भागलपुर के नेतृत्व में सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों ने नीले झंडे के तले स्काउट गाइड की प्रतिज्ञा को दोहराने का काम किया। प्रतिभागियों को स्कॉर्फ, वॉगल, सदस्यता बैज प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...