बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- गरुड़। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने घर-घर जाकर बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने क्षेत्रांतर्गत भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव में जीवन व्यतीत कर रहे वृद्धजनों और अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। कांस्टेबल मनोज राम ने बुजुर्गों से उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी शिकायतों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस उनकी एक कॉल पर सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी। ग्रामीणों को आपातकालीन नंबर 112 और साइबर ठगी से बचाव हेतु 1930 के साथ-साथ कोतवाली के मोबाइल नंबरों की जानका...