बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
चंदौली, अगस्त 8 -- शिकारगंज,हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में शिकारगंज क्षेत्र के दर्जनों कांवरियों का जत्था शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने हेतिमपुर गांव में चन्द्रप्रभा नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन बाबा जागेश्वरनाथ स्वयंभू शिव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया तथा सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। मंदिर परिसर में बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा-अर्चना के बाद उत्साहित कांवरियों ने अपने निजी संसाधनों से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। यह भी पढ़ें- देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार में गंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.