मिर्जापुर, जुलाई 30 -- हलिया (मिर्जापुर) l श्रावण मास के पावन अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र से बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के लिए कांवरियों का पहला जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए अपने धार्मिक सफर पर निकले। जत्थे में हलिया कस्बा निवासी पंकज मोदनवाल, कार्तिकेय जायसवाल, कृष्णकांत भोजवाल, मनोज भोजवाल, संजय जायसवाल, कृष्णा अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, विजय मिश्रा सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे। सभी कांवरिया पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिंनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे। जहां नंगे पांव यात्रा करते हुए बाबा बैजनाथ धाम, देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे l रवाना होने के दौरान परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं मंगलमय यात्रा की...