गुमला, जून 8 -- सिसई, प्रतिनिधि । बैजनाथ जालान कॉलेज सिसई में सोमवार को लंबे समय से प्रतीक्षित नए शैक्षणिक भवन का अधिग्रहण कर लिया गया। इससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जल्द ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अधिग्रहण कार्यक्रम से पूर्व रांची विवि के अधिकारियों, महाविद्यालय प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नए भवन में शीघ्र पठन-पाठन शुरू करने पर सहमति बनी।

बैठक में चर्चा बैठक में रांची विवि के वित्त सलाहकार डॉ. अजित कुमार ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, हालांकि अभी चारदीवारी का निर्माण शेष है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए चारदीवारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की शिक्षा के प्रति जागरूकता की सराहना करते हुए कहा क...