सहरसा, अगस्त 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता । कोसी क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे कोसी नशा मुक्ति अभियान के बीच सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना में पदस्थापित पुअनि खुशबू कुमारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कोसी क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने स्मैक तस्कर मिट्ठू कुमार से सांठगांठ के आरोप में एसआई खुशबू कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: दारोगा भी चढ़ी थी िनगरानी के हत्थेनशा तस्कर से संपर्क की जांच जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) द्वारा तकनीकी जांच के दौरान एसआई खुशबू कुमारी और स्मैक तस्कर के बीच लगातार संपर्क और बातचीत के साक्ष्य सामने आने के प्रमाण मिले। जांच रिपोर्ट में तस्कर से सांठगांठ की पुष्टि होने के बाद डीआईजी ने तत्काल एसआई से स्पष्टीकरण पूछा, स्पष्टीकरण में एसआई ने स्मैक तस्कर...