बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- बैग लेकर स्कूल नहीं आने पर एचएम ने दर्जनभर छात्रों को पीटा पिटाई के कारण आधा दर्जन छात्राएं हो गयीं बेहोश, परिजनों का हंगामा पीड़ित छात्राओं का परिजनों ने निजी अस्पताल में कराया इलाज सिरारी हाईस्कूल का मामला, डीईओ ने दिया जांच का आदेश फोटो 12 शेखपुरा 01 - निजी अस्पताल में इलाज कराती छात्राएं। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय, सिरारी में एचम सुरेंद्र कुमार रजक उस समय अपना आपा खो बैठे, जब 11वीं के छात्र-छात्राएं बैग लेकर स्कूल नहीं आ पाये। करीब दो दर्जन छात्रों को एक कमरे में बंद कर दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। डर और पिटाई के कारण आधा दर्जन छात्राएं बेहोश हो गईं। एचएम की इस हरकत की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। परिजन स्कूल पहुंचने और हंगामा करने लगे। नाराज परिजन एचएम क...