फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- पलवल, अजित कुमार। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने अग्रसेन चौक से एक युवक को 3 किलो 28 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पहाड़ी निवासी भीम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को एएसआई बिजेंद्र कुमार टीम के साथ हसनपुर चौक हाईवे के पास मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि भीम सिंह बैग में गांजा लेकर अग्रसेन चौक पर खड़ा है और घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गवाह बनाया। यह भी पढ़ें- 32 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी तस्कर गिरफ्तार सूचना के आधार पर गहरे गुलाबी रंग की टी-शर्ट और काले बैग के साथ खड़े युवक को काबू किया गया। तलाशी लेने पर बैग से सफेद प्लास्टिक थैली में गांजा मिला...