झांसी, मई 3 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप के सामने भाई की शादी में शामिल होने जा रही बहनों के लाखों के जेवरात एक महिला टप्पेबाज ले उड़ी। दिन-दहाड़े हुई घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहरगिर्द निवासी निशा देवी बेटी हीरालाल अपनी बहन सुलेखा के साथ अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव सेमरी आ रही थीं। रविवार की देर शाम बस से दोनों चिरगांव पहुंची। यहां एक मोबाइल शॉप के सामने उतरीं। उसी दौरान किसी अज्ञात महिला ने मौका पाकर उनके बैग से सोने के कीमती जेवर पार कर दिए। यह भी पढ़ें- शातिरों ने पार किया 25 हजार रुपये से भरा पर्स जिसमें लौंग हार, मंगलसूत्र, चूड़ियां, सुई-धागा (सोने का सामान) सहित जेवर रखे थे। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी हुई तो घबरा गई और रोने-बिलखने...