बगहा, अप्रैल 10 -- शत्रुघ्न शर्मा बेतिया। नगर के प्रधान डाकघर में बच्चों के नाम पैसा जमा कराने गए सागर पोखरा निवासी रमेश रंजन कुमार श्रीवास्तव के बैग में ब्लेड मार एक चोर ने 54 हजार रुपये उड़ा लिया है। इस मामले में रंजन कुमार श्रीवास्तव ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रो के अनुसार रंजन कुमार श्रीवास्तव छह अप्रैल को प्रधान डाकघर में बच्चों के नाम पैसा जमा कराने गए थे। वहां पर भीड़ अधिक थी। इस कारण पासबुक को जमा कर भीड़ से अलग खड़ा हो गए। इसी बीच एक व्यक्ति सादा फॉर्म लेकर उनके पास आया और फॉर्म भरने का आग्रह करने लगा। रंजन कुमार श्रीवास्तव उसे फॉर्म भरने के लिए समझाने लगे। उसी दौरान मौका देखकर मदद मांगने वाले युवक ने रंजन कुमार श्रीवास्तव के बैग को ब्लेड से काट दिया।और उसमें रखे 54 हजार रुपये उड़ा लिए । रंजन कुमार को बाद में रुपये...