देवरिया, जनवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन की तरफ से बाजार की ओर जा रही युवती का झपट्टा मारकर उचक्के द्वारा बैग छिनने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। शहर के सिन्धी मिल कालोनी की रहने वाली पूजा कुमारी पुत्री हरेराम पटेल का आरोप है कि 13 जुलाई 2025 की शाम को वह रेलवे स्टेशन की तरफ से बाजार की ओर जा रहीं थीं, कि उसी दौरान एक उच्चका झपट्टा मारकर उनका बैग छिन लिया और फरार हो गया। बैग में उन्होने दो विभिन्न बैंकों के चार सादा चेक हस्ताक्षर कर रखे थे। वहीं 50 रूपये के 3 से 4 सादे स्टाम्प पेपर हस्ताक्षर बनाकर रखे थे। इसके अलावा फोटो, आधार कार्ड, एक जोड़ी पायल भी रखा हुआ था। मामले मे पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.