मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल (ट्रेन संख्या 09466) में सफर कर रही एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। बैग बरामदगी की मांग पर अड़ी दरभंगा की रीता झा ने समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन को डेढ़ घंटे तक रोके रखा। घटना सोमवार सुबह की है।महिला बी-8 कोच की सीट संख्या 40 पर बैठी महिला झांसी जा रही थीं। सुबह 6.07 बजे ट्रेन समस्तीपुर पहुंची। इसी दौरान महिला शौचालय गई और लौटने पर सीट से पर्स गायब था। पर्स नहीं मिलने पर महिला ने ट्रेन रोकने के लिए दो बार चेन पुलिंग कर दी। महिला का कहना था कि जब तक बैग नहीं मिलेगा, ट्रेन नहीं जाने देंगे। यह भी पढ़ें- सामान चोरी पर महिला यात्री ने रुकवाई ट्रेन, एक घंटे तक बाधित रहा परिचालन इसकी सूचना समस्तीपुर मंडल के साथ पूमरे तक पहुंची। इसके बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। जीआरपी औ...