सीतापुर, अप्रैल 25 -- बिसवां देहात (सीतापुर), संवाददाता। सीतापुर जिले के सकरन स्थित महराजगंज में शनिवार को बैग का पट्टा बाइक के टायर में फंसने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बाइक पर बैठी महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। हादसे के समय महिला अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने तालगांव जा रही थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेउसा निवासी शांति देवी (45) की भतीजी की शादी शनिवार को थी। शांति देवी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने अपने बेटे अभिषेक के साथ बाइक से तालगांव स्थित मायके जा रहीं थी। शांति देवी बैग लेकर बाइक पर बैठी थी। वह सकरन स्थित महराजगंज पुल के पास पहुंची ही थी तभी बैग का पट्टा बाइक के पहिए में फंस गया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। श...