गढ़वा, जनवरी 23 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के अरसली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत बैगाडीह गांव में देवी मंदिर निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ। देवी मंदिर निर्माण समिति बैगाडीह के तत्वावधान में मंदिर की छत ढलाई का विधिवत आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए मंदिर निर्माण को लेकर अपनी आस्था और एकजुटता का परिचय दिया।शुक्रवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी थी। छत ढलाई कार्य शुरू होने से पूर्व पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी माता से कार्य की सफलता की कामना की गई। पुजारी द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराए जाने के बाद छत ढलाई का कार्य प्रारंभ हुआ। ग्रामीणों का मानना है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.