बैगलेस शनिवार को बच्चों ने अंगो की पहचान करना सीखा
कन्नौज, जुलाई 4 -- कन्नौज। जेपीएस प्यूचर स्टार में बैगलेस शनिवार के तहत विभिन्न रोचक व शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन हुआ। पीजी के बच्चों ने फनी फेस बैलून गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने गुब्बारे पर आंख, नाक, कान और मुंह लगाकर मजेदार चेहरे बनाए व शरीर के अंगों की पहचान करना सीखा। प्रबंध निदेशक अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गतिविधियां बच्चों के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, व उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने के प्रति रुचि विकसित करती है। प्री-प्राइमरी समन्वयक महिमा ठक्कर ने कहा कि बैगलेस शनिवार का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.