पाकुड़, फरवरी 20 -- उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रधानाध्यापकों, बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी के साथ समीक्षा बैठक कर 20 फरवरी को आयोजित होने वाले तिथि भोज सह जन्मोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि सभी विद्यालयों में "बैगलेस डे" भी मनाया जाएगा, जिसमें बच्चे बिना बैग के विद्यालय आएंगे और विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे। बच्चों और शिक्षकों द्वारा केक कटिंग की जाएगी, वहीं सभी विद्यालयों में विशेष पकवान जैसे पुड़ी-सब्जी, खीर, रसगुल्ला, सलाद और पापड़ आदि बच्चों को परोसे जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के लिए यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक होगा और उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक,रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर भी मिलेगा। इसके साथ ही, बच्चों को प्रेरणादायक फ...