लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में शनिवार को बैगलेस डे मनाया गया। छोटे बच्चों के ओरल पेपर समाप्त होने के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों ने होली खेली। बच्चों ने स्कूल की एमडी सुमन वर्मा ने विद्यालय परिसर में स्थापित संस्थापक संतलाल वर्मा की मूर्ति पर अबीर-गुलाल अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाकर गुझिया वितरित की। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और बैगलेस डे का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर एमडी सुमन वर्मा, उपप्रबंधक अमित कुमार, उप प्रधानाचार्य अवनीश पांडे, कोऑर्डिनेटर अखिलेश तथा यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सिद्धांत मिश्रा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...