कटिहार, मार्च 15 -- समेली, एक संवाददाता मध्य विद्यालय मोरसंडा में शनिवार को प्रधानाध्यापक बरूण कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में बैगलेस डे के तहत सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को आपदा से बचाव, सुरक्षा के उपाय और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय में इन दिनों वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा चल रही है। शनिवार को प्रथम पाली में परीक्षा संपन्न होने के बाद सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तेज आंधी-तूफान से बचाव के उपायों की जानकारी दी।प्रधानाध्यापक बरूण कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.