देवघर, मार्च 9 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जसीडीह के प्रशिक्षण हॉल में सोमवार को व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत बैगलेस डे एवं कौशल बोध विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 120 शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार तथा झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अनमोल रत्न एवं डायट के सभी संकाय सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार ने उपस्थित सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने का आग्रह किया। ताकि विद्यालय स्तर पर इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। वहीं अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से आए अनमोल रत्न ने इस पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण बत...