जौनपुर, अगस्त 3 -- जौनपुर, संवाददाता। बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास वाराणसी सुल्तानपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे नेता ढाबा के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही मारुति वैगनआर कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुँचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, जौनपुर भेजवाया। जहां पर डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीन का इलाज चल रहा है। मृतक-अखिलेश कुमार शुक्ला पुत्र उमेश चन्द शुक्ला, आवास विकास कालोनी जनपद उन्नाबअंकित शुक्ला पुत्र दे...