उरई, मई 1 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी गांव में अवैध मिट्टी खनन से जुड़े माफियाओं की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के बाहर गड्ढे में मिट्टी डाल रही महिला और उसके बेटे के साथ खनन माफियाओं ने जमकर मारपीट की।पीड़ितों के अनुसार, दबंग खनन माफिया घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मां-बेटे को लात-घूसों से पीटा। इतना ही नहीं, विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी भी दी गई। जब पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिवार कोंच कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पीड़ितों का आरोप है कि कई घंटे थाने में बैठने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे परिवार में डर और आक्रोश का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...