नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो अपनी नई Reno 17 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इस सीरीज का नया टीजर जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। इस बार कंपनी फोन के बैक पैनल पर खास कैट-लाइक (बिल्ली जैसा) ग्लोइंग इफेक्ट दे सकती है। खास बात यह है कि फोन की लाइटिंग और फिनिश इसे बाकी स्मार्टफोन से अलग बना सकती है। नई सीरीज में Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। ओप्पो की ओर से शेयर किए गए टीजर वीडियो में Reno 17 सीरीज के डिजाइन की शुरुआती झलक दिखाई गई है। हालांकि, कंपनी अभी फोन का पूरा डिजाइन सामने नहीं लाई है। टीजर के मुताबिक, फोन के पिछले हिस्से पर नीली रोशनी में चमकने वाला कैट जैसा इफेक्ट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें- Rs.13 लाख से शुरू है इस...