रांची, अप्रैल 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से राज्य स्तरीय स्कूल रुआर 2026 (बैक टू स्कूल) अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। सभी स्कूलों में 15 से 30 अप्रैल तक इसका आयोजन किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और विद्यालय से बाहर रह गए व विशेष परिस्थितियों वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। बैक टू स्कूल अभियान की शुरुआत पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने राज्य में छात्र नामांकन और उपस्थिति में सुधार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग के साथ कार्य करते हुए नामांकन दर को 70-75 प्रतिशत तक बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने एनजीओ, सहयोगी संस्थाओं के महत्वपूर्ण योगदान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.