बैक करते समय क्रेन मंदिर में घुसा, क्षतिग्रस्त
मिर्जापुर, जून 27 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रेहड़ा पुल और अटल चौक के बीच रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को क्रेन घुस गया। जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आरोप लगाया कि चालक नशे में धुत था। वहीं पुलिस ने बताया कि बैक करते समय क्रेन में मंदिर में घुस गया। सीओ सिटी अमित कुमार के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।विंध्याचल के रेहड़ा पुल और अटल चौक के बीच वर्षों पुराना रुद्रेश्वर महादेव मंदिर है। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे एक क्रेन अचानक मंदिर में जा घुसा। जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जानकारी होते ही आस-पास के गांव के लोग काफी संख्या में जुट गए। मंदिर क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.