गोपालगंज, मार्च 1 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पारामेडिकल स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। विशेष रूप से जीएनएम की भारी कमी के कारण प्रसव सेवा पर असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में 16 जीएनएम के पद स्वीकृत हैं। लेकिन, वर्तमान में केवल चार जीएनएम ही पदस्थापित हैं। इनमें से दो जीएनएम को सीएचओ इंचार्ज बनाकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात कर दिया गया है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल केवल दो जीएनएम ही नियमित ड्यूटी दे रही हैं। स्थिति और गंभीर इसलिए हो गई है, क्योंकि एक जीएनएम मातृत्व अवकाश पर जा रही हैं। जबकि दूसरी उच्च शिक्षा के लिए पटना मेडिकल कॉलेज रवाना होने वाली हैं। इस परिस्थिति में प्रसव कक्ष की सेवाएं बाधित होने की संभावना बढ़ गई है। प्रभारी चिकित...