गोपालगंज, मार्च 14 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के 5910 राशन कार्ड लाभार्थियों को अनुमंडल कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निर्देश पर अपात्र लाभार्थियों के नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जारी नोटिस में लाभार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है।जानकारी के अनुसार जिन लाभार्थियों के पास चारपहिया वाहन है, जो आयकर दाता हैं, जीएसटी भरते हैं या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजा गया है। इन श्रेणियों को राशन कार्ड के लिए अपात्र मानते हुए जांच की जा रही है।अनुमंडल कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में छह बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। जिसके आधार पर लाभार्थियों को अपना स्पष्टीकरण देना होगा। अ...