गोपालगंज, मई 10 -- बैकुंठपुर। स्थानीय सीएचसी में शनिवार की देर शाम तक प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत विशेष जांच शिविर लगाकर कुल 198 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. सूफिया सदाब, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. पीयूष रंजन एवं डॉ. किरण कुमारी ने महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण किया। जिसमें गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर की जांच की गई। गर्भस्थ शिशु की स्थिति का भी आकलन किया गया। जांच में तीन महिलाओं में एनीमिया व सात महिलाओं में खून की कमी पाई गई। इन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टरों ने सभी गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने एवं स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- पौष्टिक आहार, आयरन और कैल्शियम का नियमित सेवन करें गर्भवती यह भी...