गोपालगंज, मार्च 2 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्षता स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विधायक ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। जो समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने लोगों से आपसी भेदभाव बुलाकर सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्यौहार मनाने की अपील की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नामी-गिरामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से शमां बांध दिया। प्रसिद्ध लोकगायक राकेश मिश्रा, विजय चौहान, शिल्पी राज सहित अन्य कलाकारों ने होली गीतों और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। दर्शक भी गीतों की धुन पर झूम...