गोपालगंज, मार्च 1 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार को आयोजित होने वाले होली महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन के साथ की जाएगी। आयोजन दोपहर बाद तक चलेगा। जिसमें होली मिलन समारोह भी होगा। स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि महोत्सव में मशहूर कलाकार राकेश मिश्रा, खुशी कक्कड़, शिल्पी राज और विजय चौहान अपनी प्रस्तुति देंगे। होली गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल उत्सव मय बना रहेगा। गीत-संगीत और सुर-ताल की गूंज से पूरा क्षेत्र सराबोर रहेगा। विधायक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर के कई भाजपा नेता भी इस महोत्सव में भाग लेंगे।

हिंदी ह...