गोपालगंज, फरवरी 4 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र में लूट के एक बड़े प्रयास को पुलिस ने नाकाम करते हुए कोढ़ा गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुराबगंज गांव निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राजा सिंह पिछले डेढ़ महीने के दौरान बैकुंठपुर और महम्मदपुर थाना क्षेत्रों में कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर चुका है। हालांकि अधिकांश मामलों में वह सफल नहीं हो पाया। मंगलवार की दोपहर दिघवा दुबौली स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे मड़वा गांव निवासी दिनेश सिंह से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने रुपये छीनने का प्रयास किया। दिनेश सिंह द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पूर्वी रेलवे क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.