बैकुंठपुर में रसोई गैस की किल्लत से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी
गोपालगंज, जून 29 -- बैकुंठपुर। प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से लोगों को घरेलू कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रिफिल बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया में हो रही देरी से समस्या हो रही है। जानकारी के अनुसार सामान्य गैस कनेक्शन धारकों को होम डिलीवरी मिलने के 25 दिन बाद अगले रिफिल की ऑनलाइन बुकिंग करने का प्रावधान है।
गैस कनेक्शन धारकों की समस्या वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह अवधि 45 दिन निर्धारित है। लेकिन वर्तमान में सामान्य उपभोक्ताओं की बुकिंग 25 दिन के बजाय करीब डेढ़ महीने बाद ही ऑनलाइन हो रही है। इसके बाद भी डीएसी मिलने में लगभग एक सप्ताह का समय लग रहा है। ऐसे में एक सिलेंडर प्राप्त करने में उपभोक्ताओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.