गोपालगंज, फरवरी 25 -- बैकुंठपुर। प्रखंड कार्यालय के समीप आगामी 2 मार्च को भाजपा द्वारा भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि महोत्सव में भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक सह नायक राकेश मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ चर्चित कलाकार खुशी कक्कड़ और आलोक राज सहित अन्य कलाकार भी मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण, समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। रंगों के इस उत्सव में संगीत और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...