गोपालगंज, मार्च 29 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम राजापट्टी, बैकुंठपुर पूर्वी, बैकुंठपुर पश्चिमी एवं महम्मदपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती व विस्तार पर जोर दिया गया। विधायक मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के गौरवशाली इतिहास, संगठन की विचारधारा व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने व कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। प्रशिक्षण सत्रों में अन्य विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठनात्मक ढांचा, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया की भूमिका व जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने के तरीकों पर भी मार्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.