गोपालगंज, अप्रैल 10 -- बैकुंठपुर। प्रखंड व अंचल में राजस्व कर्मचारियों की डेढ़ महीने से जारी हड़ताल के बाद अब पंचायत सचिव भी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में कार्यों के निष्पादन पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि सभी छह सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। जरूरी प्रशासनिक कार्य लंबित होते जा रहे हैं। विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.