गोपालगंज, मार्च 31 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसा सेरहापुर गांव में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दीनानाथ राम, अमित कुमार राम, भागमणि देवी, रीना देवी, नंदू राम, शैलेश कुमार राम, अखिलेश कुमार राम व सुरेंद्र कुमार राम शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अखिलेश कुमार राम एवं सुरेंद्र कुमार राम की खराब स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। उसके बाद दोनों ओर से ला...