गोपालगंज, जून 17 -- बैकुंठपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया। घायलों में पार्वती देवी, धनंजय कुमार साह, राजा कुमार साह,आरती देवी, मुसाफिर साह व ललिता देवी शामिल हैं। इनमें से जख्मी एक महिला व एक युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच पहले कहासुनी हुई। यह भी पढ़ें- बैकुंठपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह जख्मी देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल ...