गोपालगंज, जनवरी 2 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता छपरा-थावे रेलखंड के दिघवा दुबौली स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह थावे जंक्शन से सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक 40 वर्षीय राजा बाबू बताया गया है। वह बैकुंठपुर थाने के सिरसा गांव का रहने वाला था। घटना के संबंध में बताया गया कि राजा बाबू सुबह में शौच के लिए घर से बाहर गया था। वापस लौटने के दौरान तीव्र गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस समय हादसा हुआ उसे समय घना कोहरा था। जिसके वजह से युवक ट्रेन नहीं देख पाया और रेलवे ट्रैक पार करने लगा। स्थानीय लोगों की मानें तो युवक के कान से कम सुनाई देता था। जिसकी वजह से उसे ट्रेन आने की आवाज भी नहीं पता चल सकी। घटना के बाद ...