बैकुंठपुर में आपसी विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत चार घायल
गोपालगंज, जून 21 -- बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में रविवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में नीतू देवी, मुकेश राय, मेघनाथ राय एवं पानपति देवी शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। वहीं, थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.