गोपालगंज, मार्च 16 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर सोमवार को लेकर जांच अभियान चलाया गया। बीडीओ नंदकिशोर साह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने प्रखंड के विभिन्न इलाकों में स्थित होटल, चाय दुकानों और रेस्टोरेंटों की जांच की। इस दौरान कुल 55 प्रतिष्ठानों की जांच कर यह देखा गया कि कहीं व्यावसायिक उपयोग में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है। बीपीआरओ सीमा कुमारी और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नूर प्रवीण ने गैस एजेंसियों पर पहुंचकर भी स्थिति का जायजा लिया। वहां मौजूद खाली और भरे हुए गैस सिलेंडरों की संख्या की भी जानकारी एकत्रित की। इसके साथ ही रसोई गैस आपूर्ति और वितरण की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। जांच के बाद बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.