गोपालगंज, नवम्बर 4 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाकों में मंगलवार को केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में बैकुंठपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षी बल भी शामिल हुए। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने किया। थाना परिसर से निकला फ्लैग मार्च उसरी बाजार होते हुए जमींदारी तटबंध के रास्ते बंधौली गांव में घुमाया गया। उसके बाद पकहां एवं शीतलपुर में गंडक नदी के तटवर्ती इलाकों में घुमाया गया। सीतलपुर से फैजुल्लाहपुर पंचायत के आदमापुर, सलेमपुर नरवार होते हुए बंगरा, बखरी एवं प्यारेपुर पंचायतों के गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। गंडक नदी के दियारे में देसी शराब निर्माण के धंधे से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फ्लैग मार्च का उ...