मिर्जापुर, मार्च 10 -- नरायनपुर। विकास खंड नरायनपुर के बैकुंठपुर गांव में तालाब का कराए जा रहे सुंदरीकरण के कार्यों की सोमवार को प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य अधिकारियों की टीम ने जांच की। इस दौरान पता चला कि ठेकेदार ने प्रोजेक्ट के डिजाइन की अनदेखी कर निर्माण कार्य करा रहा है। क्षेत्रीय विधायक की नाराजगी और कड़े रुख को देखते हुए मामले की जांच शुरू की गई। लगभग तीन करोड़ तैंतीस लाख की लागत से बैकुण्ठेश्वर महादेव मंदिर और तालाब के सुंदरीकरण का कार्य पर्यटन विभाग की तरफ से कराया जा रहा है। बैकुंठपुर के ग्रामीणों ने चुनार विधायक अनुराग सिंह से तालाब के सुंदरीकरण कार्य में लापरवाही बरते जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। विधायक अनुराग सिंह ने बीते दिनों मौका मुआयना कर निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच कराये जाने तक कार्यदायी संस्था के ठे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.