गोपालगंज, मई 2 -- बैकुंठपुर। बैकुंठपुर थाने के हमीदपुर गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट में 45 वर्षीय युवक घायल हो गए। जख्मी युवक जितेंद्र नाम बताए गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सर्पदंश की घटनाओं में तीन लोग हुए पीड़ित बैकुंठपुर। बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सर्पदंश की अलग-अलग घटनाएं हुई। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग पीड़ित हो गए। पीड़ितों में सिरसा सर्वोदय टोला की मीणा खातून, दुबौली गांव के जितेंद्र महतो एवं कुदरिया गांव की मंजू देवी शामिल हैं। पीड़ितों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे में तीन युवक हुए घायल बैकुंठपुर। बैकुंठपुर थाने के महुआ गांव के समीप स्टेट हाईवे 90 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना हुई। दुर...