भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नालन्दा खुला विवि (एनओयू) के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए एवं बीबीए पार्ट थ्री पाठ्यक्रमों में जिन विद्यार्थियों को बैकलॉग लग गया था। उन्हें छह अगस्त तक परीक्षा फार्म भरने का मौका दिया गया है। इसमें ऐसे विद्यार्थी फार्म भर सकेंगे, जो पिछले वर्ष की परीक्षा में अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित एवं निष्कासित हुए थे। वे वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरकर शुल्क जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- स्नातक तृतीय वर्ष सुधार परीक्षा के लिए मांगे आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...